सीतापुर। जिले में सीएचसी की दंत रोग संबंधी सेवाएं जल्द बेहतर होंगी। जिले को 10 नए डेंटल हाईजीनिस्ट मिलेंगे। तीन मई को लखनऊ में इन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
प्रभारी सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी में दंत रोग का इलाज व मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन मैन पॉवर की कमी के चलते दिक्कतें आ रही थीं। अब यह समस्या जल्द दूर होने वाली है। सीतापुर को 10 डेंटल हाईजीनिस्ट मिलने जा रहे हैं।
तीन मई को मुख्यमंत्री योगी लोक भवन में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद यह सीतापुर में आकर जॉइनिंग देंगे। इससे मरीजों को सीएचसी स्तर पर ही दांत का बेहतर इलाज मिल सकेगा।