रामकोट (सीतापुर)। मरम्मत के बावजूद नहर का पानी पटरी के ऊपर बहने से राहगीरों को दिक्कतें हो रही थीं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद जागे महकमे ने नहर की पटरी को दुरुस्त करा दिया है। अर्थाना-बर्मी माइनर की पटरी कट गई थी। मिट्टी पटान कर इसे सही करा दिया था लेकिन कुछ दिनों से माइनर का पानी पटरी के ऊपर बह रहा था।
ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 27 मार्च के अंक में रामकोट में पटरी पर बह रहा माइनर का पानी शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। खबर का संज्ञान लेकर विभाग ने नहर पटरी की मरम्मत का काम कराया।