फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी को दी अंतिम विदाई

Sat, 25 Oct 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। मुद्रासन निवासी लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

राधेश्याम मिश्रा आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे थे और उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप में सम्मान प्राप्त था। परिजनों ने बताया कि 1975 में वह जेल गए थे।
शनिवार सुबह पैतृक गांव मुद्रासन में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र ज्ञानेंद्र मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, नायब तहसीलदार अशोक यादव, लेखपाल सचिन श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी भारत यादव, हेड कांस्टेबल रवि पाठक, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें