फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला लापता किशोर का शव

Sat, 25 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। दो दिनों से लापता किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। जगना निवासी विनोद (16) बृहस्पतिवार दोपहर घर से बिना बताए निकला था।
विज्ञापन

देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारी में भी जानकारी की मगर पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।
परिजनों ने बताया कि विनोद कुछ दिनों से परेशान रहता था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें