फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। खेत की रखवाली करने गए एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके हाथ और पैर बांधकर शव को नदी में फेंक दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के महुवा कोला गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार सुबह पड़ोस से निकली कठिना नदी में एक व्यक्ति का शव देखा। उसके हाथ व पैर बंधे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान के बाद मृतक के घर वालों को सूचना दी गई।
खबर पाकर महोली इलाके के ही गिरधरपुर गांव से पहुंची सुशीला ने शव की पहचान पति दिलीप (45) के रूप में की। खबर पाकर उसके अन्य परिवारीजन भी पहुंचे। दिलीप के परिवारीजन का कहना है कि वह बुधवार शाम घर से खेत की रखवाली करने के लिए निकला था।
विज्ञापन

उसके बाद सुबह तक घर नहीं आया। सुबह कुछ लोगों से पता चला कि उसका शव नदी में मिला है। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसकी हत्या के बाद लाश नदी में फेंक दी गई। हत्या किसने और क्यों की है, इसके बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
हल्का इंचार्ज अखिलेश कुमार का कहना है कि शव जब नदी से निकाला गया, तब तक उसके हाथ-पैर बंधे थे। गले में गमछा कसा था। घटना हत्या हो सकती है। परिवार के लोगों ने किसी को नामजद नहीं किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें