फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कैश नहीं मिला तो तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे में एक महिला से पति व ससुरालीजन द्वारा पांच लाख कैश व बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने के कारण उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लहरपुर कस्बे के मीरा टोला निवासी तहसीन बानो पत्नी आफताब आलम की करीब छह साल पूर्व शादी हुई थी। उसका कस्बे के ही चिक्की टोला में शकील अहमद के घर मायका है। महिला के पिता शकील का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले उससे मायके से पांच लाख कैश व बाइक लाने की मांग कर रहे थे।
इस पर उसके मायके वालों ने दो लाख रुपए दे दिए थे। अन्य रुपए व बाइक देने में असमर्थ थे। बीच में दोनों पक्षों में दो लाख कैश देने के समझौता भी हो गया था, लेकिन कुछ दिन सामान्य रहने के बाद हालात फिर बिगड़ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण उसकी ससुराल वाले उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 27 जनवरी को उसके पति ने मारापीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
महिला ने अपने पति के अलावा ससुर सलीम, सास जहांआरा, ननद अफसाना व चचेरी सास फातिमा पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया। इन आरोपों को लेकर महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें