फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार

Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। फंदे पर लटकते मिले दंपती के शवों का सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एक ही चिता पर दोनों शवों को रखकर मुखाग्नि दी गई।
विज्ञापन

इलाके के बस्तीपुरवा निवासी खुशीराम (22), मोहिनी (19) के शव रविवार को अनियाकला गांव में स्थित महामाई मंदिर के पास पेड़ पर फंदे से लटकते मिले थे। बीते छह दिसंबर को दोनों ने इसी मंदिर में विवाह किया था। मृतक पट्टीदार हैं। करीब तीन साल पहले दोनों में प्रेम हो गया था। पट्टीदार होने के चलते उनका विवाह आसानी से संभव नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के शवों को एक ही चिता पर रखकर खुशीराम के बड़े भाई धर्मेंद्र ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें