फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमियों का अंत: एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार, शादी के 22 दिन में ही ढह गया सपनों का जीवन

Mon, 29 Dec 2025 02:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में एक ही चिता पर दंपती का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान हर आंख नम दिखी। शादी के 22 दिन में ही उनके सपनों का जीवन ढह गया। दोनों ने महामाई मंदिर में 22 दिन पहले प्रेम विवाह किया था। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सोमवार को एक ही चिता पर दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में मातम पसरा रहा। 22 दिन पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन, इतने कम समय में ही उनके सपनों का जीवन ढह गया। जिस जगह दोनों ने सात फेरे लिए थे, वहीं पर पेड़ की डाल से दोनों के शव लटके मिले थे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला

मामला हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला गांव का है। यहां रविवार को महामाई मंदिर के पास जंगल में दंपती की लाशें मिली थीं। इनकी पहचान खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई थी। यह लोग लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव के रहने वाले थे।

बताया गया कि खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले ही शादी की थी। जिस महामाई मंदिर के पास उनकी लाशें मिली थीं, 6 दिसंबर को इसी महामाई मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों एक साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें