फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश संविधान से चलता है धर्म से नहीं : संजय निषाद

Fri, 05 Jun 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खैराबाद के भूमिजा हाल में कार्यकर्ताओं से संवाद करते संजय निषाद- संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खैराबाद। देश संविधान से चलता है। धर्म से नहीं। यह बात कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को कही। वह निषाद पार्टी की तरफ से भूमिजा हाॅल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। यह भी देखना आवश्यक है कि योजनाओं के साथ नौकरी में हमारी भागीदारी कितनी है। यह तभी संभव होगा, जब हमारी भागीदारी सरकार में होगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इससे पहले मत्स्य पालकों के साथ बैठक कर उनके लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश कश्यप, जिलाध्यक्ष सुधीर कश्यप, पुनीत कश्यप, राजीव कश्यप, संदीप कश्यप, अंकित, शिवलाल आदि मौजूद रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने हाॅल में मौजूद कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं पूछीं। इस दौरान उन्होंने सभागार के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगवा दी। अंदर केवल कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी ही मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान सभागार में मीडिया के प्रवेश पर भी पाबंदी रही।

कमलेश बिंद एनकाउंटर की हो विस्तृत जांच
खैराबाद। कस्बे के भूमिजा हाॅल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर में होटल व्यवसायी के बेटे की हत्या मामले में कमलेश बिंद के एनकाउंटर को लेकर चर्चा की। कहा कि वह कमलेश बिंद के परिवार के साथ खड़े हैं। बहुत जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में मुलाकात करेंगे। यदि कहीं कुछ गलत हुआ है तो वह जांच में सामने आ जाएगा। वहीं, कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद कैबिनेट मंत्री ने भूमिजा हॉल से पदयात्रा निकाली। वह पैदल ही महाराजा छीतापासी किला पहुंचे। वहां पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उनकी पदयात्रा सीतापुर के लालबाग अटल चौक पहुंची। वहां पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें