फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लागत नहीं निकली, ट्रैक्टर से जोत दी केले की फसल

Sun, 12 Oct 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सकरन में लगी केले की फसल।
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। केले की खेती करने वाले किसानों को इस साल भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भाव गिरने से किसान फसल की लागत तक नहीं निकाल पा रहे हैं। कई किसानों ने हताश होकर केले की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर जोत डाला है।
विज्ञापन

गांजर के सकरन, तारपारा, लखुआबेहड़, जालिमपुर मड़ोर, मुन्नूपुरवा, सैदापुर, सोनावा, सुमरावां, हाजीपुर, अदवारी समते 50 गांवों के किसान केले की खेती करते हैं। इस साल केले की खेती घाटे का सौदा साबित हुई है। किसानों ने बताया कि 14 माह में तैयार होने वाली केले की फसल में प्रति एकड़ 1.20 लाख से 1.50 लाख रुपये तक की लागत आती है।
एक एकड़ में करीब 300 से 400 क्विंटल फसल का उत्पादन होता है। हर साल केले की फसल एक हजार से 18 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकती थी। इस साल भाव आधे से भी कम हो गए हैं। अगस्त-सितंबर में 700 से 900 रुपये क्विंटल का भाव मिला। अब 200 से 300 रुपये क्विंटल का रेट मिल रहा है। किसानों का एक एकड़ में 70 से 80 हजार रुपये ही खाली हो रहा है।
विज्ञापन

प्रति एकड़ किसानों को 50 से 70 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे किसानों का केले की खेती से मोह भंग हो गया है। हताश किसान खेतों में लगी केले की खड़ी फसल को जोतवाकर नष्ट कर रहे हैं।


केले की खेती से किसानों का मोहभंग
सैदापुर के रामलोटन ने बताया कि चार एकड़ में केले की फसल लगाई थी। कम रेट मिलने के कारण दो एकड़ केले की खड़ी फसल को जोतवा कर नष्ट कर दिया है। खेत खाली कर अगली फसल लगाएंगे। उमराकलां के रमितपाल वर्मा ने दो एकड़ केले की फसल लगाई थी। उन्होंने बताया कि भाव गिरने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भरदहा के सरोज राज ने बताया कि दो एकड़ केले की फसल लगाई थी। 200 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला है। केले की खेती से अब मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें