फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ठेकेदार की मनमानी, खुले में डंप कर दिया तारकोल

Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की मनमानी कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। ठेकेदार ने संपर्क मार्ग बनाने में इस्तेमाल होने वाला तारकोल खुले में ही डंप करा दिया है। बीते रविवार की शाम एक पालतू कुत्ता तारकोल भरे गड्ढे में गिर गया। जब तक उसे निकाला जाता, उसकी हालत काफी खराब हो गई थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने जब ठेकेदार से इसकी शिकायत की तो उसने उल्टा केस दर्ज कराने की धमकी देकर कुत्ता मालिक को चुप रहने के लिए चेताया। अर्थाना से उलुआपुर संपर्क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जाना है। इसके लिए विभागीय ठेकेदार ने निर्माण सामग्री डंप कराई है। ठेकेदार द्वारा अर्थाना कस्बे से गौरा जाने वाले मार्ग के करीब दुकानों के पास पक्के गड्ढों में तारकाेल डंप कर दिया है। जो लोगों के लिए खतरे का सबब बना है। स्थानीय निवासी गुड्डू दीक्षित का पालतू कुत्ता इस तारकोल वाले गड्ढे में गिर कर फंस गया। काफी कोशिश के बाद उसे तारकोल में से बाहर निकाला जा सका।

दबंग ठेकेदार ने प्रधान की भी नहीं मानी



अर्थाना के प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि जब ठेकेदार ने तारकोल को बस्ती में डंप कराया तो इसके लिए मना किया गया था। इसके बावजूद ठेकेदार ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और दबंगई दिखाते हुए दुकानों के पास तारकोल डंप करा दिया। होली मिलन समारोह के आयोजन की जानकारी देने के बाद भी ठेकेदार ने दबंगई दिखाते हुए सामग्री बाद में हटाने की बात कही। लोक निर्माण विभाग के जेई सिद्धांत सेंगर ने बताया कि खुले में तारकोल डंप करना गलत है, अगर ठेकेदार ने ऐसा किया है तो खुले से तारकोल हटवाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें