फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विधायक की भी नहीं सुन रहा ठेकेदार

Tue, 12 May 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली के इंद्रौली गांव निवासी ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को शिकायती पत्र देकर मानकविहीन सड़क निर्माण की जांच की मांग की है। जिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इंद्रौली निवासी दयाशंकर, अनूप मिश्रा, आलोक पांडे व अन्य ने बताया कि लोक निर्माण विभाग खंड 4 उनके गांव में मानकविहीन सड़क का निर्माण कर रहा है। बताया कि ठेकेदार ने करीब एक माह पूर्व जेसीबी मशीन से पुरानी तारकोल की सड़क खोद दी थी। अब उसी पुरानी गिट्टी और पत्थर का प्रयोग कर नई सड़क बनाई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सबसे पहले उन्होंने इस मानकविहीन कार्य की शिकायत क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी से की। इस पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। सड़क का मानकविहीन ढंग से निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार को ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा है। इसमें अधिशासी अभियंता को मौके पर भेजकर सड़क की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
...
ग्रामीण डाल रहे कार्य में बाधा, मांगी है पुलिस सुरक्षा
इंद्रौली बाजार से चिन्हारा छत्रपाल के मकान तक संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य मेसर्स अजय रेखा कंस्ट्रक्शन करवा रही है। इस दौरान उसी गांव के अवनीश वर्मा व अन्य सहयोगियों ने इस कार्य में बाधा डाली है। ठेकेदार ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीण मानकों के विपरीत कार्य करने का दबाव बना रहे हैं।
अधिकारियों को अपशब्द कहे गए हैं। ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी गई है। एसडीएम महोली को पत्र लिखकर सक्षम मजिस्ट्रेट व पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। वहां कोई मानकविहीन कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

- इंजीनियर राघवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड - 4, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें