फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गुरु महिमा का बखान सुनकर संगत निहाल

Tue, 06 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। गुरु गोविंद सिंह की जयंती सोमवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गुरुद्वारा श्री दशमेश नगर, रमना फार्म व नगर के खतराना स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की। गुरु की महिमा का बखान सुनकार संगत निहाल हो उठी।
विज्ञापन

गुरु जयंती के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया। जिसका भोग विधिवत रूप से संपन्न हुआ। भोग के उपरांत बाबा करम सिंह ने भव्य कीर्तन दरबार सजाया। सबद कीर्तन व गुरु महिमा का वर्णन सुनकर संगत निहाल हो गई। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रेम और समानता के भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गुरु भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह, तरनजीत सिंह, लखविंदर सिंह, हरदेव सिंह, साहब सिंह, केवल सिंह, हरजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह व रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें