सीतापुर। रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैजवारी के मजरा किशनापुर की सड़क मार्ग काफी जर्जर है। स्थानीय प्रशासन ने इसे दुरुस्त करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इस सड़क मार्ग के लिए 8.27 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
इससे सीसी रोड का निर्माण होगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। तीन माह में सड़क निर्माण का कार्य पूरा होगा।
5.50 लाख से बिसवां बस स्टैंड परिसर में बिछेगा खड़ंजा
सीतापुर। बिसवां बस स्टैंड परिसर में नाम मात्र ही खड़ंजा बिछा है। बारिश के मौसम में परिसर में पानी भर जाता है, ऐसे में यात्रियों को कीचड़ व जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई दिनों से स्थानीय निवासी बस स्टैंड परिसर में खड़ंजा निर्माण की मांग कर रहे थे।
स्थानीय प्रशासन ने इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा था। अधिशासी अभियंता आरईएस ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बिसवां बस स्टैंड परिसर में बचे भाग में खड़ंजा लगेगा। यह निर्माण कार्य सितंबर माह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए 5.27 लाख का बजट जारी किया गया है।