फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10 गांवों को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त

Fri, 29 Aug 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बदहाल पड़ी सड़क।
विज्ञापन
सीतापुर। प्राचीन बाबा श्याम नाथ मंदिर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से भगवानपुर समेत तकरीबन 10 गांवों को आने-जाने के लिए बनी डामर सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इसकी रिपेयरिंग न कराने से इसमें लगातार गड्ढे हो रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बाबा श्यामनाथ मंदिर से गोला जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से चितहरी गांव की ओर जाने के लिए डामर सड़क बनी है। यह कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। तिराहे के पास कई गड्ढे हो गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
बारिश का पानी भरने से गड्ढे गहरे हो रहे हैं। कई बार वाहन फिसलने से लोग चोटिल हो चुके हैं। इस सड़क से भगनवानपुर, मधवापुर, गद्दीपुर, चितहरी समेत अन्य गांवों के लोगों को आवागमन होता है। यहां के निवासी बिरजू, गुड्डू, गप्पू सिंह, शिवरतन आदि ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें