फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ठंड के तेवर फिर हुए तल्ख, कोहरे ने बढ़ाई धुकधुकी

Sun, 18 Jan 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में घने कोहरे और शीतलहर की जुगलबंदी ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार की सुबह कोहरे की चपेट में रही। इससे यातायात प्रभावित हुआ। कोहरा छंटने पर धूप निकलने से कुछ राहत मिली पर सर्द हवा सितम ढाती रही। सूरज ढलने के बाद गलन फिर बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पछुआ हवा चलने से ज्यादा कोहरा नहीं रहा, लेकिन शनिवार को सुबह से पूरा जिला कोहरे की घनी चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे के कारण दृश्यता केवल 20 मीटर तक सीमित रही। इस कारण हाईवे सहित सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर रेंगते हुए चल रहे थे। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा बना रहा।
इसके बाद हवा तेज होने से कोहरा छंटने लगा। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने से आमजन को सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन छह किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा मुसीबत बढ़ाती रही। सूरज ढलने पर फिर ठिठुरन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कोहरा का प्रकोप अभी बना रहेगा। धूप निकलने के बाद भी शीतलहर के कारण ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें