फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहब... मेरी जमीन पर बना दिया सरकारी भवन, खाली करा दीजिए

Sun, 18 Jan 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महमूदाबाद तहसील सभागार में ​शिकायतें सुनते डीएम ।
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम साहब...मेरी जमीन पर सरकारी भवन बना दिया गया है। कृपया उसे खाली करा दीजिए। संपूर्ण समाधान दिवस में महमूदाबाद के ग्राम सरैंया राजा साहब निवासी उदयवीर सिंह ने जिलाधिकारी से यह गुहार लगाई है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र देते हुए ग्रामीण ने बताया कि गांव की भूमि गाटा संख्या 19 राजस्व अभिलेख में उसके और जमवीर के नाम दर्ज है। पूर्व के वर्षों में इस गाटे पर कृषि रक्षा इकाई सरैंया राजा साहब का भवन बना दिया गया। लाख गुजारिश के बावजूद अधिकारियों ने नहीं सुनी। इसको लेकर उच्च न्यायालय की शरण ली है। पीड़ित ने भूमि को खाली कराने या मुआवजा दिलाने की मांग की।

महमूदाबाद तहसील में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और विधायक आशा मौर्य ने शिकायतें सुनीं। 114 फरियादियों ने शिकायती पत्र दिए। महज नौ शिकायती पत्रों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी ने अन्य शिकायती पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






एक साल से पुत्र की तलाश में भटक रहा पिता
महमूदाबाद के धुरेहटा निवासी शिवराम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके दो बेटों को बेहमा निवासी रहमान दो दिसंबर 2024 को तमिलनाडु ले गया था। एक दिन बाद उसने फोन कर बताया कि उसका बड़ा पुत्र अमरदीप नागपुर से लापता हो गया है। उसे खोज रहा हूं। लगातार संबंधित थाने की पुलिस के पास गुहार लगा रहा हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


विधवा पेंशन के लिए भटक रही हूं...मदद कीजिए
सिधौली तहसील में मोहिद्दीनपुर निवासी शिवदुलारी ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत की। अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम ने तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। उनकी अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 36 प्रार्थनापत्र आए। सात का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया।

गांव में विद्युतीकरण नहीं
लहरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर मजरा बेलवा के सुरेंद्र जायसवाल, मुकीद जलीस, चांद बाबू, मोईद आदि ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनके गांव की आबादी लगभग 500 है, लेकिन उनके गांव का विद्युतीकरण अभी तक नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने गांव में विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है।

तालाब की जमीन पर कर लिया कब्जा
मिश्रिख तहसील समाधान दिवस में निरहन निवासी विनीत कुमार ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब की गाटा संख्या 397 पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करवा लिया है। आरोप है कि लेखपाल भी उनकी मदद कर रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद तहसील कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें