लालबाग पार्क में गणेश महोत्सव के पंडाल से पानी बाहर निकालते समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : लालबाग पार्क में गणेश महोत्सव के पंडाल से पानी बाहर निकालते समिति के पदाधिकारी।
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई 40 मिनट की झमाझम बारिश से ही पूरा शहर लबालब हो गया। सदर तहसील परिसर से लेकर एसपी ऑफिस तक जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही के साथ कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ तेज होती धूप परेशान कर रही थी। दोपहर करीब 2:16 बजे तक चिलचिलाती धूप से लोग पसीने से तरबतर दिखे।इसके बाद मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। करीब 4:28 बजे काली घटाओं ने झूमकर बरसना शुरू कर दिया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब 40 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन, सदर तहसील समेत कई मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।