फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली पल्स पोलियो जागरूकता रैली

Sat, 12 Sep 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को इलाके के पाताबोझ में स्थित प्राथमिक व सुंदरलाल माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक आरके विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली वहां के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंची, जहां सीएमसी रेहाना ने बच्चों को संबोधित करते हुए रविवार को पोलियो बूथ पर अपने पास पड़ोस के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में लाने की अपील की। इस मौके पर अध्यापक सत्यप्रकाश, मैथिली, अजीत सिंह, राजेश, सांध्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें