महमूदाबाद के सीता इंटर कॉलेज सभागार में ‘बढ़ती यौन हिंसा: हम कितने जिम्मेदार ?‘ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में यह बात छात्राओं ने कही। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी में नेहा चक्रवर्ती ने बालिकाओं को अपने आप में सुधार व दृढ़ इच्छाशक्ति रखने की सलाह दी। आकांक्षा यादव ने अपनी सखियों से आधुनिक फैशन से दूर रहने की नसीहत दी। निधि सिंह ने घरेलू विवादों से लड़कियों को दूर रहकर अरुणिमा सिन्हा जैसी महिलाओं को आदर्श बनाकर आगे बढ़ने को कहा।
श्वेता वर्मा ने मुसीबत के समय 1090 का सपोर्ट लेने की बात की। खुशी वर्मा ने कानून में बेटा-बेटी का फर्क नहीं है। हमें हिम्मत के साथ समाज में सर्वोच्च स्थान बनाने का प्रयास करना चाहिए।
गोष्ठी को खुशी रस्तोगी, सुरभि गुप्ता, पूर्विका सिंह, शशि मौर्य, नौशीन फात्मा, उज्मा परबीन, सुमेधा मिश्रा आदि ने संबोधित करते हुए नेट व टीवी की दुनिया के फैशन से दूर रहकर अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रेया सिंह, जूली सिंह व आकांक्षा वर्मा ने सरस्वती वंदना से की।
अंत में संस्था के प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने बालिकाओं को दुर्गा, लक्ष्मीबाई, रजिया, इंदिरा बनकर देश का गौरव बढ़ाने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डीके गिरि, अखिलेश दुबे, वर्तिका सिंह, अनूप सूरज, शशांक शेखर शुक्ल, आरजे वर्मा आदि मौजूद रहे।