फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से बालिका ने दम तोड़ा

Sat, 31 Oct 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी बुखार से पीड़ित एक बालिका ने शनिवार को दम तोड़ दिया। परिवार उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहा था। इसी बीच बालिका ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थानगांव के ग्राम बरा निवासी विजय कुमार की पुत्री पूजा देवी (3) दिमागी बुखार से पीड़ित थी। परिवार के सदस्यों ने उसे रेउसा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर रखा था।

शनिवार को प्राइवेट चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय बालिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इससे पहले परिवार ने बालिका को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। वहां शुक्रवार को चिकित्सकों ने बालिका को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। लेकिन परिवार के लोगों ने उसे कस्बे के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें