फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मौसम के बदले तेवर ने कराया सिहरन का अहसास

Wed, 05 Nov 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम के बदले मिजाज व सर्द हवाओं ने मंगलवार दोपहर बाद सिहरन का अहसास कराया। सुबह छाई हल्की धुंध के बाद निकली कमजोर धूप और दोपहर बाद छाई बदली के चलते ठंड बढ़ गई। मौसम के बदले तेवर देख दिन में लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पारे में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

नवंबर माह के पहले सप्ताह से ही सुबह-शाम ठंड का असहास सताने लगा है। मंगलवार सुबह हल्की धुंध के बाद धूप निकली तो मौसम सामान्य हो गया। इस बीच बादलों की आवाजाही जरूर बनी रही। दोपहर करीब एक बजे आसमान पर छाई बदली व धुंध ने सूरज को पूरी तरह से ढ़क लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें