फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहियों के निशान व सीसीटीवी से पता चली कार की लोकेशन

Wed, 28 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिद्धेश्वरनगर निवासी रामेंद्र सिंह के बेटे शोभित सिंह ने सोमवार को सिधौली पुलिस में अपने पिता व उनके दोस्तों के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद कमलापुर पुलिस ने सोमवार रात 12 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। चार घंटे की मशक्कत के बाद भोर करीब चार बजे पुलिस टीम कार का पता लगाकर, उसे तालाब से बाहर निकाल पाई। कार का पता लगाने में सीसीटीवी कैमरों और सड़क पर दिखे पहियों के निशानों ने अहम भूमिका निभाई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार को रामेंद्र सिंह (62), राकेश चौरसिया (55), सतीश निर्मल (42) कार से बहराइच गए थे। सोमवार सुबह वापस आते समय हादसा हुआ। गुमशुदगी की जानकारी मिलने पर सोमवार रात 12 बजे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली गई। कार खमरिया के आगे लगे कैमरे में सोमवार भोर 4:09 बजे जाती हुए दिखाई दी। इसके तीन मिनट बाद ही 4:12 बजे वह कंदुनी इलाके में लगे दूसरे कैमरे में कैद हुई। जब पुलिस टीम ने इसी मार्ग पर मास्टरबाग के पास लगे तीसरे कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें कार दिखाई नहीं दी। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि कार इसी बीच कहीं गायब हो गई है।
इसके बाद पुलिस टीम ने पैदल ही तलाश शुरू कर दी। पंचपीर गांव के पास सड़क किनारे कार के पहियों के निशान मिले, जो झाड़ियों को कुचलते हुए तालाब की तरफ जाते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद सिधौली, कमलापुर और रामपुरकलां थानों की पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। तालाब में पानी अधिक होने के कारण टॉर्च आदि की रोशनी में तलाश की गई। इसके बाद प्रशिक्षित गोताखोरों (एसडीआरएफ) की टीमों ने कार का पता लगाया। कार की तलाश में 50 से अधिक पुलिसकर्मी जुटे रहे। सुबह करीब चार बजे कार को तालाब से निकाला जा सका। पुलिस गायब लोगों की लोकेशन उनके फोन नंबरों से भी खंगाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें