फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अभियान से बढ़ेगी मतदाताओं की संख्या

Mon, 26 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद घटी मतदाताओं की संख्या अब विशेष अभियान तिथि के बाद फिर बढ़ने की उम्मीद है। जिले के सभी बूथों पर आयोजित विशेष अभियान में नए मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदाता बनने के लिए आवेदन भरे हैं। इससे सभी नौ विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की गई थी। इसके अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 31,55,372 से घटकर 27,37,476 रह गई थी। यानी पुनरीक्षण के बाद जिले में 4,17,896 मतदाता घटे थे। मृतक, डबल, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम काटे जाने के कारण यह बड़ी कमी आई थी। अब विशेष अभियान तिथि के तहत 24 अक्तूबर को जिले के सभी बूथों पर कैंप लगाया गया। इसमें 3844 बीएलओ मौजूद रहे। शाम 4 बजे तक 23008 फार्म-6 प्राप्त हुए।
जिम्मेदारों का कहना है कि एसआईआर में नाम कटे मतदाताओं ने भी दोबारा फार्म भरे हैं। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किया है। जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे, जिससे मतदाताओं की संख्या फिर बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें