फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशुओं को पकड़ने को चलेगा अभियान

Wed, 05 Aug 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर ईओ, सीवीओ व डीएफओ मिलकर अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


तीन दिन में पूरे शहर से आवारा मवेशियों को गौशाला पहुंचाने को लेकर युद्घस्तर पर कार्य किया जाएगा। जबकि सूकर पालकों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए।

उन्होंने कहा आवारा पशुओं शहर में लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। ऐसे में नगरपालिका वन विभाग व पशुपालन विभाग के साथ मिलकर इन्हें पकड़ने के लिए अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें पकड़ने के बाद गौशाला भेेजा जाएगा। पशु स्वामियों पर जुर्माना लगाकर इन्हें छोड़ा जाएगा। जबकि आवारा पशुओं की नीलामी कराई जाएगी। सूकरों को आबादी से दूर रखने को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें