फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का जला शव

Sat, 02 Jan 2016 11:04 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में चमखर स्थित मंदिर से कुछ दूर खेत में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। युवक की हत्या करने के बाद शव जलाए जाने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवक का शव मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर शिव कुमार के खेत में शुक्रवार देर शाम पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक शव जला था। खेत के आसपास गन्ना की फसल लगी है।

सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर कई ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए लाश जलाई गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अशोक पाण्डेय का कहना है कि खेत में जली लाश बरामद हुई है। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष रही होगी। उसके शरीर के सारे कपड़े भी जल गए थे।

शव जलने से युवक की पहचान नहीं हो सकी। शव इस स्थिति में नहीं है कि उसकी पहचान हो पाए। इंस्पेक्टर ने भी युवक की हत्या के बाद लाश जलाए जाने की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें