हरगांव कस्बे में शुक्रवार देर रात लखीमपुर के युवक की कार लावारिस हालत में बरामद हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। लापता युवक के परिवारीजन ने गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
हरगांव कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक वैगनआर कार लावारिस हालत में खड़ी देख दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार बरामद कर जांच शुरू की।
इसके बाद शनिवार को लखीमपुर के छाउछ गांव निवासी सुरेंद्र थाने पहुंचा। उसने बताया कि यह कार उसके भाई जितेंद्र वर्मा उर्फ जीतू (28) की है। वह कल शाम घर से घूमने के लिए निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं आया। मामले को लेकर सुरेंद्र ने भाई जितेंद्र की गुमशुदगी दर्ज करा दी है।