फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दबंग ने नायब तहसीलदार को असलहा लहराकर दौड़ाया

Thu, 28 Sep 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर के कान्हमऊ गांव में दबंग प्रधान पति ने लेखपाल और नायब तहसीलदार को दौड़ा लिया। राजस्व टीम एसडीएम सिधौली के निर्देश पर आईजीआरएस प्रकरण के निस्तारण के लिए गांव पहुंची थी। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान पति का शांतिभंग में चालान किया है। घटना में शामिल अज्ञात व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 2 बजे नायब तहसीलदार सिधौली आलोक कुमार, राजस्व निरीक्षक सदानंद वर्मा, लेखपाल संदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, मनमोहन कटियार और शिवेंद्र सिंह के साथ आईजीआरएस के एक प्रकरण का निस्तारण करने कान्हमऊ पहुंचे। राजस्व टीम बंजर व सरकारी मार्ग की पैमाइश करने लगी। मौके पर प्रधान पति मनोज तिवारी का सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा और मार्ग की जमीन पर पक्का मकान बना लिया। पैमाइश के दौरान ही प्रधान पति मनोज तिवारी कुछ अज्ञात लोगों संग पहुंचे और लेखपाल संदीप तिवारी से अभद्रता करने लगे। नायब तहसीलदार ने बीच-बचाव करने पर उनसे भी अभद्रता की।
आरोप है कि झगड़े के बीच में वह अपने घर से असलहा निकाल लाए और राजस्व टीम को दौड़ा लिया। जब टीम के लोग सरकारी गाड़ी से जान बचाकर वहां से भागे तो अपनी कार से पीछा भी किया। लेखपाल संदीप ने प्रधानपति पर घर की रेकी करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



आधा दर्जन धाराओं के बावजूद शांतिभंग में चालान
कमलापुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी प्रधान पति मनोज तिवारी का शांतिभंग में चालान किया गया है। वहीं, केस की विवेचना जारी है। घटना में कुछ अज्ञात लोगों के भी शामिल होने का आरोप है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, गांव में दबे जुबान चर्चा है कि प्रधानपति के रसूख के आगे पुलिस भी बेबस है। आधा दर्जन गंभीर धाराओं के बावजूद सिर्फ शांतिभंग में आरोपी का चालान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें