फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दहेज मांगने का आरोप लगाकर वधू पक्ष ने विवाह से किया मना

Thu, 19 Mar 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। बाड़ी गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह अखाड़ा बन गया। बरात पहुंची तो वधू पक्ष ने अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए शादी से मना कर दिया। हालांकि वर पक्ष बिना दहेज के विवाह करने की बात कह रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाड़ी निवासी युवती का विवाह अटरिया के उनई गांव के निवासी एक युवक से तय हुआ था। वधू पक्ष मंगलवार को तिलक चढ़ाकर घर लौटा था। बुधवार को बरात आई लेकिन बिना विवाह संपन्न हुए ही लौट गई।
वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोग एक लाख रुपये व बाइक की डिमांड कर रहे थे। असहमति जताने पर वह लोग बरात वापस लेकर चले गए। जबकि वधू पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि उन्हें कोई दहेज नहीं चाहिए। वह सिर्फ दुल्हन विदा कराना चाहते हैं। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें