फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हल्के जेवर देख भड़के वधू के परिजन, बिन दुल्हन लौटी बरात

Mon, 27 Apr 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। शादी की रस्में हंसी-खुशी निभाई जा रही थीं। वर और वधू पक्ष द्वाराचार की तैयारियों में जुटा था। इस बीच चढ़ावे में लाए गए जेवर देख दुल्हन भड़क गई। जेवर हल्के होने का आरोप जड़ दिया। देखते ही देखते वर और वधू पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। रात भर सुलह-समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


आखिरकार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस करते हुए शादी न करने का फैसला कर लिया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई। मिश्रिख के एक गेस्ट हाउस में शनिवार रात मछरेहटा इलाके से बरात आई थी। बरात पहुंचने पर वधू पक्ष ने उत्साह के साथ स्वागत किया। विवाह की रस्में शुरू कर दी गईं। हंसी-ठिठोली के बीच द्वाराचार की तैयारियां की जाने लगीं। इस बीच वर पक्ष की ओर से चढ़ावे की रस्म पूरी करते हुए जेवरों की पोटली वधू पक्ष को सौंपी गई।

जेवर देखते ही दुल्हन समेत परिजनों का पारा चढ़ गया। चढ़ावे के जेवर को हल्का होने की बात कहकर वधू पक्ष ने दूल्हे व उसके परिजनों को आड़े हाथों ले लिया। कहासुनी शुरू हुई तो फिर मामला तूल पकड़ता चला गया।
विज्ञापन


देर रात तक गेस्ट हाउस में बवाल चलता रहा। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। दरोगा व सिपाहियों ने दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दुल्हन भी शादी करने के लिए राजी नहीं हुई।

अंत में दोनों पक्षों ने शादी न करने का फैसला कर लिया। परिवार व रिश्तेदारों के सामने दोनों पक्षों ने अपना-अपना सामान वापस ले लिया। पूरे मामले के निपटारे की एक लिखित कॉपी पुलिस को भी सौंपी गई। रविवार को बरात दुल्हन के बिना लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें