फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनपॉक्स से बालक ने दम तोड़ा

Wed, 13 Apr 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव क्षेत्र में चिकनपॉक्स की चपेट में आकर एक बालक की मौैत हो गई। जबकि चार लोग बीमार हैं। सभी प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि चिकित्सकों की टीम गांव भेजी गई है। 
विज्ञापन


मिश्रनपुरवा थ्योरा निवासी अवधराम का पुत्र अंश (18 माह) के शरीर पर दाने निकले हुए थे। उसे बुखार भी आ रहा था। परिवार के सदस्यों ने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया तो डॉक्टर ने चिकनपॉक्स की पुष्टि की। बुधवार को बालक ने घर में दम तोड़ दिया।

उसकी पुत्री अंशिका (3), गांव के संदीप की पुत्री रागिनी (पांच माह), सत्य प्रकाश (3), हरिदत्त पुरवा निवासी अतुल कुमार की पत्नी हेमलता (32) भी चपेट में हैं। इन सभी का निजी चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पड़ता है। वहां से कोई भी चिकित्सक इलाज के लिए गांव में नहीं पहुंचा है। उधर, रेउसा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पीके वर्मा ने बताया कि चिकित्सकों की टीम गांव में भेजी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें