फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता युवक का शव नदी में उतराता मिला

Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विपिन कुमार
विज्ञापन
पिसावां। तीन दिन से लापता तालगांव महदापुर निवासी विपिन कुमार (35) का शव शुक्रवार शाम पन्हैया पुल के पास कठिना नदी में उतराता मिला। कुछ दूरी पर उनकी बाइक व अन्य सामान भी पुलिस को मिला है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता के अनुसार विपिन कुमार 23 सितंबर को किसी बात से नाराज होकर घर से कहीं चले गए थे। तलाश के बाद भी पता न चलने पर बृहस्पतिवार को उनके पिता रामकुमार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम पुलिस टीम पिसावां-कुतुबनगर मार्ग पर गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पन्हैया पुल के पास कठिना नदी के किनारे एक बाइक दिखाई दी। बाइक विपिन की होने की आशंका पर पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान विपिन का शव नदी में शव मिला। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। विपिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें