कुंवरगड्डी। मदारीपुर गांव के पास शनिवार को एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महमूदपुर के मजरा शिवरा निवासी शिवनंदन (70) वैद्य थे।
शनिवार को पड़ोसी गांव मदारीपुर के मजरा अहेवा स्थित एक खेत में जड़ी-बूटी लेने गए थे। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुजुर्ग को तेज धूप के कारण चक्कर आ गया था।
इसके बाद उनकी मौत हुई। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। शरीर पर चोट के भी निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।