फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहर कोठी की छत पर मिला युवक का शव

Mon, 13 Oct 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उरदौली। कस्बे में नहर कोठी की छत पर सोमवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त अनुराग वर्मा के रूप में की। परिजनाें के अनुसार युवक सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। क्षेत्राधिकारी महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि वह कोई आरोप लगाते हैं तो उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार उरदौली निवासी अनुराग वर्मा (21) सोमवार सुबह करीब 7 बजे घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। ग्रामीणों व पुलिस ने गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर नहर कोठी की छत पर एक शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। ग्रामीणों के अनुसार युवक का रिश्तेदारी में एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
चार माह पूर्व युवक ने काट ली थी हाथ की नस
ग्रामीणों के अनुसार चार माह पहले भी युवक ने एक युवती के चक्कर में अपने हाथ की नस काट ली थी। परिजनों ने युवक का उपचार करवाया था। इसके बाद से वह लगातार युवती के संपर्क में था। इस रिश्ते को लेकर युवक तनाव में भी रहता था। वहीं, कुछ ग्रामीण युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी किए जाने की चर्चा भी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।
विज्ञापन


दस वर्ष पहले जर्जर हो चुकी है नहर कोठी की इमारत
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर युवक का शव पड़ा मिला, वह नहर कोठी की छत है। यह पूरा भवन करीब दस वर्ष से खाली व जर्जर हो चुका है। बताया कि जब से नहर विभाग का पानी का टैक्स माफ हुआ है। तब से भवन खाली है। देखरेख के अभाव में नहर कोठी जर्जर भी है। यहां अक्सर नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यह पूरा भवन करीब पांच बीघा में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें