फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तालाब में उतराता मिला कॉलेज के कर्मचारी का शव

Mon, 13 Oct 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिसवां। कृपा दयाल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में तैनात कर्मचारी अजय शुक्ला का शव सोमवार दोपहर शीतला माता मंदिर के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। कर्मचारी रविवार रात से लापता था। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अजय (45) कृपा दयाल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थे। रविवार रात वह घर से कहीं चले गए। परिजनों ने रातभर उन्हें तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को अजय का शव तालाब में उतराता मिला। प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि रविवार रात परिजनों ने लापता होने की सूचना दी थी। सोमवार को शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

रात में शीतला माता मंदिर के पास देखे जाने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने रविवार रात अजय को शीतला माता मंदिर के पास बने तालाब की दिशा में जाते हुए देखा था। हालांकि शव मिलने के बाद किसी ने आधिकारिक रूप से इस बात को स्वीकार नहीं किया है। अजय के सहकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है। पुलिस ने शीतला माता मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें