कुंवरगड्डी। अटरिया के खेमपुर स्थित बाग में शनिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटपुरवा गांव के मजरा गुलहरिया निवासी सुजीत यादव (22) शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गए थे।
परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह जब खेमपुर निवासी महमूद नित्यक्रिया के लिए निकले तो आम के बाग में सुजीत का शव फंदे से लटके देखा। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।