फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बंद घर में बिस्तर पर पड़ा मिला रिटायर्ड चिकित्सक का शव

विज्ञापन
रिटायर्ड चिकित्सक का शव मिलने के बाद घ्रर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : रिटायर्ड चिकित्सक का शव मिलने के बाद घ्रर के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के दुर्गापुरवा मोहल्ले में बंद पड़े घर के अंदर बुधवार को रिटायर्ड चिकित्सक का शव पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे के गेट को कटवाकर शव को घर से बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने भी जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला निवासी डॉ. जावेद फारुकी (65) रिटायर्ड चिकित्सक थे। वह दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में कार्यरत थे। वह मूलरूप से कानपुर के निवासी थे और वहीं पर रहते थे। दुर्गापुरवा का मकान बंद ही रहता था। दो दिन पहले डॉ. फारुकी अकेले यहां आए थे। दो दिनों तक उन्होंने गेट नहीं खोला तो लोगों को शंका हुई। मुख्य दरवाजे पर कुछ दुर्गंध भी आई। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वीडियोग्राफी करते हुए पुलिस ने दरवाजा कटवाया और घर में घुसी तो डॉ. फारुकी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
उनके पैर नीचे लटके हुए थे। पास में खाने के लिए कुछ नाश्ता रखा था। ऐसी आशंका है कि बैठे हुए अचानक वह बिस्तर गिर गए होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव एक दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में पढ़ाती हैं पत्नी, कानपुर के हैं मूल निवासी
सूचना पाकर पहुंचे डॉ. फारुकी के भाई जमशेद ने बताया कि वह लोग मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। डॉ. फारुकी के दो पुत्रियां मरियम और आमना हैं। उनकी पत्नी प्रयागराज स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं। दो दिन पहले डॉ. फारुकी प्रयागराज से ही दुर्गापुरवा आए थे। बड़ी बेटी मरियम का विवाह को चुका है। वह लखनऊ स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाती है और ससुराल रहती है। छोटी बेटी आमना का अभी विवाह नहीं हुआ है। वह अक्सर पिता के साथ ही रहती थी। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई शक नहीं जताया है। जिस घर से जावेद का शव मिला है, वहां से 200 मीटर की दूरी पर नगर विकास राज्यमंत्री का भी घर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें