फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गांव के कुएं में उतराता मिला तीन दिनों से लापता बालक का शव

Wed, 10 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के चंदौली गांव में तीन दिनों से लापता बालक का शव बुधवार को कुएं में उतराता मिला। पुलिस इस मामले में परिजनों व आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि बालक के लापता होने की सूचना तीन दिन पहले परिजनों ने दी थी। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अतिब (8) रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रविवार को देर रात तक बालक की तलाश की। उसके न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अतिब की छोटी बहन रागिनी घर के बाहर खेल रही थी। समीप के कुएं में अतिब का शव उतराता देख वह चीख पड़ी।
रागिनी की चीख सुनकर परिजन घर के बाहर निकले। उन्हाेंने भी बालक के शव को कुएं में उतराता देखा। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें