फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो एएनएम की सेवा समाप्त, सचिव सस्पेंड

Wed, 10 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। तहसील क्षेत्र की बाड़ी ग्राम पंचायत पहुंचे जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान अनुपस्थित मिली एएनएम रंजू देवी को नोटिस जारी कर उनकी सेवा समाप्त करने का निर्देश देने के साथ ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम पंचायत भवन जटहा पहुंचे, वहां वीएचएसएनडी दिवस पर विलंब से आने पर एएनएम सोनी शुक्ला को नोटिस जारी कर सेवा समाप्त करने व पंचायत भवन में अव्यवस्था मिलने पर सचिव आरती यादव को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कार्यों में सुधार लाने व ड्यूटी रजिस्टर व अन्य अभिलेख अपडेट न मिलने पर बीपीएम राजू मौर्य को नोटिस जारी कर 15 दिन का वेतन काटने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ सुरेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें