फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा ने कराया सिहरन का अहसास

Wed, 07 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तापमान भी लुढ़का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दी का सितम बुधवार को भी जारी रहा। कोहरा और बदली की जुगलबंदी सूर्यदेव पर भारी पड़ी। सर्द हवा दिन भर लोगों को सिहराती रही। हालांकि, दोपहर बाद बादलों को चीरकर सूरज ने दर्शन तो दिए पर धूप अपना असर दिखाने में नाकाम रही।
विज्ञापन


ठिठुरन से राहत पाने को लोग गर्म कपड़े लादने के साथ अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम में बदलाव आने के बाद चौथे दिन भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर टिका रहा। सांझ ढलते ही कोहरे का प्रकोप फिर शुरू होने से लोग घरों में जा दुबके। 

पिछले चार दिनों की तरह मौसम के मिजाज बुधवार को भी तल्ख रहे। सुबह लोग बिस्तर से उठे तो फिजां में घने कोहरे की चादर लहराती मिली। कोहरे की वजह से हाईवे पर यातायात रेंगता नजर आया। दोपहर तक कोहरा छंटा तब वाहनों ने गति पकड़ी।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब 2:11 बजे आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन जरूर दिए, लेकिन बदली के चलते धूप अहसास नहीं हो रही थी। शाम 5 बजते ही मौसम ने फिर तीखे तेवर अपना लिए। कोहरा छाने के साथ सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी।

लिहाजा, कामकाज निपटाकर लोग घर पहुंचने की जल्दी में दिखे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को दृश्यता 12 किमी. जबकि आर्र्दता 60 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने से ठंड में इजाफे के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें