फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन दिन किया जाएगा सरकार की उपलब्धियों का बखान

Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य सरकार के आठ वर्ष और केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने पर 25 से 27 मार्च तक जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का बताया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरु प्रसाद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उन्हें सम्मानित भी किया जाए। जिले स्तर का कार्यक्रम 25 से 27 मार्च तक सरोजिनी वाटिका में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, लाभार्थी और स्थानीय जनता शामिल होंगे। प्रमुख सचिव ने कहा कि यह कार्यक्रम जनता को जागरूक करने और सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर होगा। इसमें उन लोगों की कहानियां भी साझा की जाएंगी, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत किया है।

लाभार्थियों से लिया जाए फीडबैक
समारोह में गरिमा और सम्मान में लाभार्थियों को न केवल सहायता मिले, बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया जाए, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़े। फीडबैक प्रणाली योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रभाव का आकलन करने के लिए लाभार्थियों से फीडबैक लिया जाए, ताकि नीतियों में सुधार किया जा सके। प्रमुख सचिव ने कहा कि लाभार्थियों का चयन और सत्यापन में सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि चयन पारदर्शी तरीके से हो और उनके दस्तावेजों का सही से सत्यापन किया जाए। सुविधाओं का सुचारु वितरण में प्रमाणपत्र, टूलकिट, चेक, लैपटॉप, राशन कार्ड, ऋण, रोजगार नियुक्ति पत्र और पेंशन का वितरण सुनियोजित तरीके से किया जाए। कार्यक्रम के बारे में व्यापक प्रचार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें। बैठक में डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ निधि बंसल, एडीएम नीतीश कुमार संग अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय पटल का किया निरीक्षण
प्रमुख सचिव राजस्व समीक्षा बैठक के बाद कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां स्थानीय निकाय पटल का मुआयना किया। उन्होंने विशेष रूप से नजूल रजिस्टर की जानकारी की। अन्य जानकारियों भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें