फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गैंगस्टर के आरोपी ने हाईवे किनारे दुकानों में की थी चोरी

Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। कोतवाली पुलिस ने आठ मई को हाईवे किनारे दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों का खुलासा किया है। इसमें एक शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह ही चोरी का मास्टरमाइंड है। गैंगस्टर के आरोपी इस शातिर को पुलिस ने वारदात के 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि आठ मई की रात मनिकापुर चौराहे पर दो दुकानों के शटर काटकर चाेरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी अकोहरा निवासी फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में पता चला है कि फहीम ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मनिकापुर चौराहे पर बनी दुकानों में चोरी की थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया हैै। दुकान से चोरी दो मोबाइल फोन, दो जोड़ी जूते और एक जोड़ी चप्पल बरामद हुई है।
विज्ञापन

दुकान से चोरी नकदी आरोपियों ने खर्च कर दी है। बताया कि आरोपी पर 12 केस दर्ज हैं। इसमें चोरी, नकबजनी संग गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है। आरोपी को चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी फहीम के साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें