फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली के जयकारों से गूंजे मंदिर

Tue, 10 Nov 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हनुमान जयंती पर जिले भर के हनुमान मंदिर बजरंगी के स्तुतिगान से गुंजायमान रहे। मंगलवार को विभिन्न हनुमान मंदिरों में बजरंगी की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया। साथ ही विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। इस दौरान सुंदर कांड व हनुमान चालीस का भी श्रद्धालुओं ने पाठ किया।
विज्ञापन


शहर के जेल रोड स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में पुजारी द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा की सजावट की गई। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा की गई।

इसके अलावा घंटाघर स्थित छोटा हनुमान मंदिर, रेलवे व बस स्टेशन के समीप हनुमान मंदिर, चांदी वाले हनुमान मंदिर, जंगली नाथ मंदिर, खैराबाद के आईटीआई के रेलवे क्रॉसिंग के समीप भी हनुमान मंदिरों पर बजरंगी की प्रतिमा की सजावट की गई और उनका पूजन किया गया।

सुबह से शुरू सभी मंदिरों में बजरंगी के दर्शन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। उधर, लहरपुर संवाद के अनुसार श्री हनुमान जयंती पर नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई व सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन


नगर के भोलिया बाबा मंदिर के श्री हनुमान मंदिर, महावीर, बजरंग, छोटे बालाजी मंदिर व श्री हनुमत निवास मंदिर में प्रात: मंगल आरती उसके बाद सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुक पाठ, उसके बाद श्री राम नाम संकीर्तन व जन्मोत्सव व बधाई संकीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें