फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार महमूदाबाद से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तहसीलदार महमूदाबाद ने धारा 35 एलआर एक्ट में पारित आदेश में बारकोड युक्त आर्डरशीट का प्रयोग नहीं किया। संबंधित वाद में न्यायिक सदस्य के यहां निगरानी दाखिल की गई। निगरानी सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए पीठासीन अफसर ने तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

राजस्व परिषद के निबंधक ने डीएम को पत्र भेजकर तहसीलदार का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति सहित आख्या भेजने को कहा है। तहसीलदार महमूदाबाद ने ग्राम महमूदाबाद मेराज फातिमा आदि बनाम सैय्यद काजिम धारा 35 एलआर एक्ट में 27 अगस्त को आदेश पारित किया था।
परिषद न्यायालय में योजित निगरानी संख्या 2414 मो. जुनैद आदि बनाम मेराज फातिमा में 25 सितम्बर को आदेश में कहा कि परिषद के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बार कोड पर आदेश पारित नहीं किया गया है। संबंधित पीठासीन अधिकारी इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण नियत तिथि के पूर्व प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

वाद में सुनवाई के लिए दो दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। सदस्य न्यायिक दिग्विजय सिंह के आदेश के अनुपालन में निबंधक राजस्व परिषद बृजलाल ने डीएम को पत्र भेजकर तहसीलदार महमूदाबाद से स्पष्टीकरण प्राप्त कर संस्तुति सहित आख्या परिषद को उपलब्ध करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें