सीतापुर में खेल-खेल में किशोर ने छह साल के बालक पर डीजल डालकर आग लगा दी। इससे बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के सीतापुर में शनिवार को खेल-खेल में छह वर्षीय बालक पर 15 वर्षीय किशोर ने डीजल डालकर आग लगा दी। घटना में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी, सिधौली में भर्ती कराया है। वहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना अटरिया के गोधना गांव की है। गांव निवासी अफनान (6) गांव में अपनी बुआ के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही 15 वर्षीय दानिश ने उसे रोक लिया और दोनों खेलने लगे।
दानिश ने उसके ऊपर खेल-खेल में डीजल डालकर माचिस दिखा दी। आग लगते ही अफनान चीखते हुए दौड़कर बुआ के घर पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे तत्काल सीएचसी, सिधौली पहुंचाया। थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।