फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में शौच गई एक किशोरी को दबोचकर नशे में धुत युवक झाड़ियों के बीच पड़ी झोपड़ी में उठा ले गया और वहां उसके संग दुष्कर्म किया। बेटी के आने में देर देख उसकी मां पीछे से पहुंच गई तो आरोपी कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता परिवारीजन के साथ थाने गई तो पुलिस ने भी इंसाफ नहीं किया। छेड़खानी का मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट में केस को तरमीम कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी को भी पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 23 दिसंबर की रात गांव के बाहर शौच गई थी। खजूर से ताड़ी (नशीला पदार्थ) निकालने का काम करने वाला गांव का ही प्रताप वहां झोपड़ी डालकर रहता है। आरोप है कि ताड़ी के नशे में धुत प्रताप ने शौच गई किशोरी को दबोच लिया और उसे उठाकर अपनी झोपड़ी में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बेटी को आने में देर देखते हुए किशोरी की मां भी उधर पहुंच गई। किशोरी को मां को आता देखकर आरोपी कहीं शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
घटना के बाद पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद अगले दिन पीड़िता थाने गई। मगर पुलिस ने महज छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर घटना को दबाने की कोशिश की। इस बीच मामला मीडिया में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं को बदल कर मामले को दुष्कर्म व पास्को एक्ट में दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को फौरन गिरफ्तार भी कर लिया। एसओ संजीव कुमार यादव का कहना है कि पहले किशोरी के पिता ने जो तहरीर दी थी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन पीड़िता ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही तो धाराओं को दुष्कर्म व पास्को एक्ट में तरमीम कर दिया गया है। उनका कहना है कि आरोपी प्रताप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें