फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लकड़ी बीनने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट

Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। गांव के बाहर मंगलवार को लकड़ी बीनने गई 17 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी मंगलवार को गांव के बाहर लकड़ी बीनने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान रायपुर गांव निवासी चैंपियन उर्फ देशराज और मोहित उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें