फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में शनिवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे एक किशोर की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना मछरेहटा इलाके के राजपुर पूर्वी मजरा कुदाईपुर निवासी शुभम चक्रवर्ती (15) अपने चाचा राम प्रसाद के घर संदना में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार की रात वह चाचा के घर से शादी समारोह में साथी अनिकेत के साथ बाइक पर सवार होकर संदना स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहा था, इस बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही शुभम की मौत हो गई। सिधौली अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें