हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में खेत गई किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने उसे पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी 26 जून को गांव के पश्चिम स्थित खेत मेें धान की रोपाई करने गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव का बंगाली ने अचानक उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। किशोरी के विरोध पर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
किशोरी ने परिवारीजन को घटना की जानकारी दी। उस समय लड़की के पिता लखनऊ में मजदूरी करने गये थे। सूचना पाकर घर आए किशोरी के पिता उसको साथ लेकर थाने गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी से घटना से अवगत कराया। उसके बाद थाना प्रभारी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।