फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आग से झुलसी किशोरी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 18 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
काजल
विज्ञापन
मिश्रिख। गोपलापुर गांव में रविवार को आग में झुलसी 17 वर्षीय काजल ने शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी मां गौरी (40) और भाई कृष्णा (10) की पहले ही मौत हो चुकी है। काजल की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव गांव लाया जा रहा है। यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

गोपलापुर निवासी कमलेश मौर्य रविवार सुबह करीब छह बजे अपने एक बेटे के साथ घर के बाहर दुकान लगाने में व्यस्त थे। उनकी पत्नी गौरी घर के अंदर चाय बना रही थीं। बेटी काजल नहाने के लिए जा रही थी, जबकि बेटा कृष्णा सो रहा था। इसी दौरान घर के बाहर लगे बिजली के मीटर में अचानक धमाका हो गया।
मीटर में हुए धमाके के बाद बिजली के तारों से आग घर के अंदर पहुंच गई। एक कमरे में भूसा रखा था। वहीं डीजल और पेट्रोल की कैन भी रखी थीं। ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। कमरे में सो रहे कृष्णा की आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटे को बचाने के प्रयास में गौरी और काजल भी गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए गौरी को रविवार को ही लखनऊ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। काजल का लखनऊ में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
एक ही हादसे में मां और दोनों बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद काजल का शव गांव लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें